अंबेडकरनगर । सावन के पहले सोमवार की सुबह भड़भड़पूर क्षेत्र में आस्था का एक दिल छू लेने वाला नज़ारा देखने को मिला। यहाँ रहने वाली प्रमिला देवी ने अपने बेटे प्रियाशुं के साथ कांवड़ उठाई और भगवान भुवनेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुईं।
प्रमिला देवी ने बताया, "
प्रियाशुं का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा था। उसे बार-बार बेहोशी के दौरे पड़ते थे, जिससे परिजन बेहद परेशान थे। इस हालत को देखकर मैंने भोले नाथ से मन्नत मांगी थी कि अगर मेरा लड़का ठीक हो गया, तो पहले सावन मे जल जल चढ़ायेगा।" उनकी इसी अटूट आस्था का चमत्कार हुआ और प्रियाशुं स्वस्थ है।
आज अपनी मन्नत पूरी होते देख प्रमिला देवी के साथ प्रियाशुं कांवड़ लेकर पैदल चल रहा है। प्रियाशुं ने बताया कि उसने तमसा नदी से पवित्र जल भरा है और वह भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए ले जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know