बलरामपुर जिले के विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा थाना हर्रैया के अंतर्गत खैरहनिया के पास खरझार नाला पर पुल निर्माण हेतु श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महोदय अभिनव सिंह चौहान को  सौंपा गया। जिसमें बताया कि बलरामपुर जिले में विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा बाजार से कौवापुर रेलवे स्टेशन या देवीपाटन मंदिर जाने के लिए शिवपुरा बाजार से मदरहवा, दरदहवा, रसईपुरवा, करौंदापुरवा, चिरौंजीपुर, अहीरनपुरवा होते हुए खैरहनिया जाने के लिए खरझार नाला पार करना पड़ता है जिसपर पुल नहीं है खैरहनिया से भुजेहरा, मैनहवा होते हुए सेमरी चौराहा होकर कौवापुर स्टेशन या महमूद नगर होकर देवी पाटन मंदिर आने जाने का रास्ता है। काफी समय से क्षेत्रीय जनता मांग कर रही है सर्वे भी कई बार हुआ लेकिन पुल निर्माण का असर नहीं दिख रहा है बरसात में क्षेत्र की जनता को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसी नाले को पार करके सरकारी इण्टर कॉलेज में पढ़ने वाले तराई क्षेत्र के गरीब घर के बच्चे मोहन लाल राम लाल इण्टर कॉलेज शिवपुरा पढ़ने जाते हैं जिनकी जिंदगी जोखिम भरी रहती है इसी सड़क से नाले को पार करके मैनहवा होकर सेमरी चौराहा होते हुए महाराजगंज तराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं थाना महराजगंज तराई और उससे आगे कौवापुर रेलवे स्टेशन को ट्रेन पकड़ने जाते हैं और उसके आगे बलरामपुर जिला मुख्यालय को लोग आते जाते हैं सेमरी चौराहा से उत्तर दिशा में महमूदनगर बाजार होकर श्री मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन तथा तुलसीपुर तहसील को भी लोग आते जाते हैं इसीलिए यह पुल बनवाया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है और पुल निर्माण कराया जाना अति आवश्यक  है पुल निर्माण न होने के कारण विरोध स्वरूप मानव श्रृंखला नाले में बनाई गई, प्रतीकात्मक मानव पुल बनाकर स्कूली बच्चों को नाला पार कराया गया इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्रा उर्फ सोनू पंडित, अजय सिंह, राम निवास ग्राम प्रधान, राम गोपाल वर्मा प्रधान, शमशेर अली प्रधान धर्मेन्द्र वर्मा, राजेश मिश्र, विजय सिंह, कृष्ण मोहन शुक्ल, चंद्र भूषण सिंह, किशन सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे, नाले में पुल निर्माण की मांग किए, साथ ही नाले द्वारा गांव के कटान को भी दिखाया गया। एक विशाल धरना प्रदर्शन एवं जन सभा का आयोजन किया गया और पुल निर्माण न होने पर विधानसभा चुनाव 2027 में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी गई।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने