पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन 4 अगस्त को, तैयारी पूरी


लखनऊ। बर्बादी के कगार पर पहुंचे शहर के हिन्दू परिवार की विधवा बहुओं को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग को लेकर आगामी चार अगस्त को प्रातः 11 बजे पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर होने जा रहे अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के विरोध प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस प्रदर्शन को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि प्रदर्शन में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के अलावा अन्य कई हिन्दूवादी संगठन के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। श्री त्रिवेदी ने बताया कि मोनिश हसन के कुचक्र के चलते बरबादी के कगार पर पहंुचा त्रिपाठी परिवार की पीड़ित महिलायें न्याय और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर दर-दर भटक रही है, और इसके लिये डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों से बराबर मुलाकात कर मामले में कार्यवाही की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे मजबूर होकर संगठन को पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये विरोध प्रदर्शन के लिये बाध्य होने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है।

मोबाइल नम्बररू 6393181993

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने