*कैथा के बाबा बिरितीया मेले में 5-6 जगह जुआ संचालित होने का आरोप*


सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम कैथा में आयोजित बाबा बिरितीया मेले में कथित रूप से 5 से 6 अलग-अलग जगहों पर जुआ की दुकानें संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मेले में खुलेआम जुआ खिलाया जा रहा है और भोले-भाले ग्रामीणों को जुए के जाल में फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई बर्बाद की जा रही है।






बताया जा रहा है कि जुआ खिलाने से संबंधित वीडियो भी मौजूद है, जिसमें मेले में जुआ संचालित होते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि जुआ संचालकों द्वारा कथित रूप से मोटी रकम देकर मेले में जुआ की दुकानें लगाई गई हैं।


मामले को लेकर हसौद थाना प्रभारी की कथित निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों द्वारा थाना प्रभारी की संलिप्तता के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


ग्रामीणों द्वारा मामले की मौखिक शिकायत सक्ती पुलिस अधीक्षक से किए जाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ताओं ने मेले में संचालित कथित जुआ को तत्काल बंद कराने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।


धार्मिक एवं पारंपरिक मेले में एक साथ कई स्थानों पर जुआ संचालित होने के आरोप से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने