लखनऊ। बैंक कर्मचारियों, सेवानिवृत्त बैंकर्स तथा पीएसयू कर्मचारियों से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भारतीय मजदूर संघ (BMS), NOBW एवं OBW द्वारा 17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आंदोलन की प्रमुख मांगों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, सेवानिवृत्त बैंकर्स, पीएसयू कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पेंशन रिवीजन की मांग को तत्काल प्रभाव से पूरा करना तथा ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये करना शामिल है।
भारतीय मजदूर संघ से जुड़े संगठनों ने बैंकर्स, सेवानिवृत्त बैंकर्स और संबंधित कर्मचारियों से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित अधिकारों और मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
लखनऊ में आंदोलन के तहत सभी बैंकर्स एवं सेवानिवृत्त बैंकर्स से 17 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है।
इस संबंध में मन मोहन दास, अखिल भारतीय महामंत्री, NOBW ने सभी संबंधित लोगों से एकजुट होकर आंदोलन को समर्थन देने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know