मोहम्मदी लखीमपुर (खीरी)
सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के आगे रास्ते की हर कठिनाई छोटी साबित होती है। इस बात को सच कर दिखाया है सेमरा निवासी हीरालाल जोशी ने, जिन्होंने 21 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की अत्यंत कठिन पैदल यात्रा पूरी कर एक अनूठी मिसाल कायम की है।हरिद्वार से पवित्र जल लेकर शुरू हुई यह पावन यात्रा गोला गोकरणनाथ और टेढ़ेनाथ होते हुए आज अपने अंतिम पड़ाव बाबा पारसनाथ धाम पहुंची। आस्था के इस महासंकल्प को पूरा कर जब हीरालाल जोशी मोहम्मदी विधानसभा के लालपुर पहुंचे, तो वहां उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा।भाजपा नेता ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन हीरालाल जोशी के लालपुर आगमन पर भाजपा नेता अनिल राठौर ने पूरी आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। अनिल राठौर ने जोशी जी को माला पहनाई और माथे पर तिलक लगाकर उनकी इस अलौकिक भक्ति और हौसले को नमन किया।इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल राठौर ने कहा कि आज के आधुनिक युग में इस तरह की कठिन साधना और पैदल यात्रा करना हर किसी के बस की बात नहीं है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति अगाध प्रेम, संकल्प और अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण है। जोशी जी ने इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है और उनकी यह यात्रा युवाओं को सनातन संस्कृति व भक्ति मार्ग से जुड़ने की प्रेरणा देगी।
श्रद्धालुओं ने जयकारों से गुंजायमान किया क्षेत्र
यात्रा के समापन और लालपुर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा पारसनाथ' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जोशी जी के इस कठिन प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है, और लोग उन्हें साक्षात समर्पण का प्रतीक मान रहे हैं। स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे !
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know