साहित्य, कला एवं रचनात्मकता से सराबोर रहा

‘ओडिसी इण्टरनेशनल-2026’ का तीसरा दिन

लखनऊ, 13 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के डा. जगदीश गाँधी ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक ओलम्पियाड ‘ओडिसी इण्टरनेशनल-2026’ का तीसरा दिन साहित्य, कला, रचनात्मकता और नवाचार की विविध प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। नेपाल एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से आए प्रतिभागी छात्रों ने ‘हैशटैग क्रॉनिकल्स’, ‘रिदम ऑफ रिन्यूअल’, ‘सस्टेनेबल स्पेशिअल नरेटिव्स’ एवं ‘इकोप्रिन्योर्स माइण्ड टैंक’ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के तत्वावधान में 11 से 14 अगस्त तक आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश से लगभग 500 छात्र एवं विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं।

‘ओडिसी इण्टरनेशनल-2026’ के तीसरे दिन का शुभारम्भ आज पैनल डिस्कशन से हुआ, जिसमें प्रख्यात शिक्षाविदों एवं लेखकों ने उदीयमान लेखकों को कहानी एवं साहित्य लेखन की बारीकियों, कैरियर की संभावनाओं तथा शिक्षा में आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स की उपयोगिता से परिचित कराया। परिचर्चा में 

सुश्री रीना पुरी, सुश्री वर्षा सेशन, सुश्री वैशाली श्राफ, सुश्री तहजीब खुराना, सुश्री श्यामलू शनमुगसुंदरम एवं 

सुश्री अपेक्षा हर्ष ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। परिचर्चा का संचालन शिक्षाविद् सुश्री शिप्रा उपाध्याय ने किया।

प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में जूनियर वर्ग की ‘रिदम ऑफ रिन्यूअल (ब्राडवे)’ प्रतियोगिता अत्यन्त रोचक रही, जिसमें प्रतिभागियों ने ‘द बुक दैट बिकेम ए म्यूजिकल - व्हेयर बुक्स सिंग एण्ड स्टोरीज शाइन’ थीम पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिनय, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और टीमवर्क का परिचय दिया। वहीं, सीनियर वर्ग की ‘सस्टेनेबल स्पेशिअल नरेटिव्स (इन्स्टालेशन आर्ट)’ प्रतियोगिता में ‘ए सिटी रीबार्न फ्राम वेस्ट’ थीम पर वेस्ट मैटीरियल से आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार की गईं।

‘हैशटैग क्रॉनिकल्स (सोशल मीडिया स्टोरी चैलेन्ज)’ प्रतियोगिता में छात्रों ने इन्स्टाग्राम एवं फेसबुक शैली के वीडियो तैयार कर ओडिसी इण्टरनेशनल के प्रमुख पलों, पर्दे के पीछे की झलकियों और अतिथियों के साक्षात्कार को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, ‘इकोप्रिन्योर्स माइण्ड टैंक (सोशल/इण्टरप्रिन्यूरिअल इनोवेशन)’ में प्रतिभागियों ने प्रभावशाली व्यावसायिक मॉडलों के माध्यम से उद्यमशीलता, नवाचार, टीमवर्क तथा सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना प्रदर्शित की।

सायंकालीन सत्र में देश-विदेश से आए प्रतिभागी छात्रों, टीम लीडरों एवं विशेषज्ञों के सम्मान में ‘साँस्कृतिक संध्या’ आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स, श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि ‘ओडिसी इण्टरनेशनल-2026’ अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है। 14 अगस्त को अपरान्हः 3.30 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व, प्रातःकालीन सत्र में प्रातः 9.00 बजे ‘वोल्टेज वाइव्स (रॉक बैण्ड)’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने