बलरामपुर- पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल ने बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बलरामपुर नगर समेत पूरे जिले में बिजली कटौती से आम जनमानस त्रस्त है। जिले के ग्रामीण इलाकों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं किया जाता है विद्युत उपकेंद्र हर्रैया से बिजली आपूर्ति में गंभीर समस्या है बलरामपुर पावर हाउस का भी रात में हालत खराब रहता है। मिनट मिनट पर बिजली कटौती होने से नींद नहीं आती है पूरा दिन सबके सिर में दर्द होता है और लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है जिले में कई विद्युत उपकेन्द्र केंद्र बंद पड़े हैं जिसमें विद्युत उपकेंद्र शिवपुरा यानि ठाकुर जोत पावर हाउस भी 27 वर्षों से चालू नहीं किया गया। जो पावर हाउस चल रहे हैं उनकी खराबी दूर नहीं होती है जिले भर में ट्रांसफार्मर जलना,फ्यूज उड़ना, तारशार्ट होना, ट्रांसफार्मर ओवरहीट होना आदि समस्या आने से जनता बेहद परेशान है आए दिन ऐसी समस्याएं जिले में देखने को मिलती हैं इस अवसर पर समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान, मिथिलेश त्रिपाठी, हर्षवर्धन सिंह, राहुल देव त्रिपाठी, विनोद कुमार यादव, काजी गौशुलओरा, रूपक श्रीवास्तव, अंकुर,पाण्डेय ,प्रदीप तिवारी, अकील खान, देवेन्द्र पाण्डेय,रानीतिवारी शुक्ला जियाउररहमान अर्शी,अश्विनी चतुर्वेदी रूपेश मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान ने कहा कि बिजली कटौती एक भयंकर समस्या है सभी छात्र,अधिवक्ताओं, व्यापारियों, सभी कर्मचारियों समेत आम जनमानस को बेहद परेशान करती है यह समस्या हर जगह है चाहे गांव हो नगर या शहर हो ,बिजली समस्या एक संवेदनशील समस्या है इस समस्या को तत्काल दूर करवाने की आवश्यकता है अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know