जनपद बलरामपुर- दिनांक 15 अगस्त, 2026 को देश की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पर्व *"स्वतंत्रता दिवस"* जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद में किए गए व्यापक सुरक्षा प्रबंध के क्रम में आज दिनांक 14.08.2026 को *"स्वतंत्रता दिवस"* की पूर्व संध्या पर जनपदीय पुलिस द्वारा समस्त रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल, सराय, धर्मशाला, गेस्ट हाउस एवं किराए के मकानों की पुलिस द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वर्तमान परिस्थितियों में सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता-
सीसीटीवी एवं डिजिटल कैमरा की व्यवस्था- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त संवेदनशील स्थानों यथा- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों एवं डिजिटल कैमरों के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। सभी फुटेज का लाइव मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।
सीमा क्षेत्र में कड़ी निगरान- नेपाल सीमा से सटे जनपद के थानों पर पर्याप्त चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। सीमा पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाएगी, ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
साइबर एवं सोशल मीडिया निगरानी किसी भी प्रकार के भ्रामक एवं गलत प्रचार-प्रसार को रोकने हेतु साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
होटल/सराय/धर्मशाला की चेकिंग जनपद के समस्त होटल, सराय, धर्मशाला, गेस्ट हाउस एवं किराए के मकानों की पुलिस द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
ड्रोन एवं पीआरवी गश्त- कार्यक्रम स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी की जाएगी। डायल-112 की पीआरवी एवं QRT टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
असामाजिक तत्वों पर निगरानी- हिस्ट्रीशीटर, वांछित एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। थाना स्तर पर "त्रिनेत्र डेस्क" के माध्यम से फुटेज का अवलोकन कर निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी।
डॉग स्क्वाड टीम व बम निरोधक दस्ते द्वारा गहन चेकिंग डॉग स्क्वाड टीम द्वारा महत्वपूर्ण/ सार्वजनिक स्थानों की प्रशिक्षित श्वानों की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली गई।
LIU (स्थानीय अभिसूचना इकाई) टीम द्वारा जनपद में आपराधिक तत्वों पर विशेष निगरानी एवं उनकी संदिग्ध गतिविधियों की आसूचना संकलन का कार्य किया जा रहा है।
जनपद बलरामपुर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी.संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know