किआ इंडिया की टिकाऊ कॉर्पोरेट मोबिलिटी को रफ्तार, कैरेंस क्लैविस ईवी की डिलीवरी 1,100 यूनिट के पार, रिफेक्स मोबिलिटी के साथ हुई 100 यूनिट की नई डील 


o किआ इंडिया की कैरेंस क्लैविस ईवी जुलाई 2025 में लॉन्च होने के बाद से अब तक कॉर्पोरेट फ्लीट में 1,100 से ज्यादा यूनिट पहुंचा चुकी है

o रिफेक्स मोबिलिटी के साथ 100 यूनिट के कैरेंस क्लैविस ईवी फ्लीट डील पर दस्तखत, पहली खेप आज एक समारोह में सौंपी गई, जिसमें किआ इंडिया की लीडरशिप मौजूद रही

o यह दिखाता है कि किआ इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सिर्फ निजी इस्तेमाल तक सीमित न रखकर कॉर्पोरेट और फ्लीट ट्रांसपोर्टेशन तक भी बढ़ाना चाहती है


नई दिल्ली, भारत, 10 अगस्त 2026: देश की जानी-मानी मास-प्रीमियम कार निर्माता कंपनियों में से एक किआ इंडिया ने आज बताया कि उसकी कैरेंस क्लैविस ईवी जुलाई 2025 में लॉन्च होने के बाद से अब तक कॉर्पोरेट फ्लीट में 1,100 से ज्यादा यूनिट पहुंचा चुकी है। यह दिखाता है कि भारत के बिजनेस ट्रांसपोर्टेशन को साफ-सुथरा और ज्यादा असरदार बनाने में इस मॉडल की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में किआ इंडिया ने आज रिफेक्स मोबिलिटी के लिए 100 यूनिट कैरेंस क्लैविस ईवी फ्लीट देने की घोषणा की, जिसकी पहली खेप एक समारोह में सौंपी गई। इस मौके पर किआ इंडिया की लीडरशिप मौजूद रही।


टिकाऊ मोबिलिटी की तरफ बढ़ता कदम

किआ इंडिया का इलेक्ट्रिफिकेशन को लेकर नज़रिया सिर्फ ईवी प्रोडक्ट लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी एक मजबूत ईकोसिस्टम का निर्माण कर रही है जिससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और भी आसान और सुविधाजनक हो जाए। कैरेंस क्लैविस ईवी में जगह, तकनीक, आराम और इलेक्ट्रिक एफिशिएंसी का मेल है, जो इसे कॉर्पोरेट और फ्लीट मोबिलिटी की बदलती जरूरतों के लिए एकदम सही बनाता है। किआ का विशाल ईवी इकोसिस्टम, जिसमें चार्जिंग सुविधाएं और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी शामिल हैं, ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने में मदद करता है। रिफेक्स मोबिलिटी के साथ यह साझेदारी किआ इंडिया की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षमता और रिफेक्स की फ्लीट के क्षेत्र में विशेषज्ञता को एक साथ लाती है, जिससे कंपनियां अपने रोजमर्रा के ट्रांसपोर्टेशन में ईवी को आसानी से शामिल कर पाएंगी।


इस उपलब्धि पर बात करते हुए किआ इंडिया के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, श्री अतुल सूद ने कहा, "हमारी रिफेक्स मोबिलिटी के साथ यह फ्लीट डील दिखाती है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रोजमर्रा के कॉर्पोरेट ट्रांसपोर्टेशन में कितनी आसानी से शामिल हो सकती है, और यह बदलाव को तेज करने की दिशा में एक जरूरी कदम है। केरेंस क्लैविस ईवी फ्लीट ऑपरेशन के लिए एक सक्षम और व्यावहारिक विकल्प है, जिसमें बड़ी केबिन, लंबे समय तक रोजाना इस्तेमाल के लिए आरामदायक सीटें, फ्लीट के ज्यादा इस्तेमाल के हिसाब से अच्छी रेंज, और एक एडवांस्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम है जो फ्लीट ग्राहकों के लिए एफिशिएंसी और सुरक्षा, दोनों में मदद करता है। इसी काबिलियत की वजह से हमने केरेंस क्लैविस ईवी को निजी ग्राहकों के साथ-साथ फ्लीट ऑपरेशन तक भी पहुंचाया है, और इस बदलाव में कॉर्पोरेट फ्लीट की अहम भूमिका है। किआ इंडिया में हम नई और असरदार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सुविधाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और उन पार्टनर्स के साथ काम करना चाहते हैं जो भारत के लिए साफ-सुथरी, समझदार और जिम्मेदार मोबिलिटी बनाने के हमारे सपने को साझा करते हैं।"


इस मौके पर बात करते हुए रिफेक्स मोबिलिटी के सीईओ श्री अनिरुद्ध अरुण ने कहा, "रिफेक्स मोबिलिटी में हम ऐसे फ्लीट समाधान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो असरदार, भरोसेमंद और टिकाऊ हों। इस 100 यूनिट केरेंस क्लैविस ईवी फ्लीट पर किआ इंडिया के साथ हमारी साझेदारी एक मजबूत ईवी प्रोडक्ट और हमारे ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता, दोनों को साथ लाती है। केरेंस क्लैविस ईवी की जगह, आराम और इलेक्ट्रिक एफिशिएंसी इसे रोजमर्रा के फ्लीट ऑपरेशन की जरूरतों के लिए एकदम सही बनाती है, जिससे हम कंपनियों को बिना सर्विस क्वालिटी से समझौता किए एक भरोसेमंद, जीरो-एमिशन मोबिलिटी सुविधा दे पा रहे हैं। यह भारत में साफ-सुथरी और ज्यादा टिकाऊ कॉर्पोरेट मोबिलिटी को तेज करने के हमारे साझा सपने की तरफ एक जरूरी कदम है, और आने वाले सालों में किआ इंडिया के साथ इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए हम उत्सुक हैं।"


कॉर्पोरेट ईवी मोबिलिटी में किआ इंडिया की बढ़ती मौजूदगी कंपनी की 'मूवमेंट दैट इंस्पायर्स' सोच को दिखाती है, जो सिर्फ निजी सफर तक सीमित नहीं है बल्कि समुदायों और पर्यावरण पर भी बड़ा असर डालना चाहती है। कंपनी की सस्‍टेनेबिलिटी को लेकर कोशिशें भारत को पर्यावरण के अनुकूल साफ-सुथरे ट्रांसपोर्टेशन की तरफ ले जाने पर केंद्रित हैं, साथ ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आसान, सुविधाजनक और भविष्य के लिए तैयार बनाने पर भी ध्यान दे रही हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने