बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज के 04 एन सी सी कैडेटों को  कैडेट वेलफेयर सोसायटी  योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए CWS स्कॉलरशिप प्रदान किया गया है। कैडेटों को स्कॉलरशिप मिलने पर बटालियन व महाविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए हर्ष जताया है।
         विदित हो कि महाविद्यालय से वर्ष 2025 में C सर्टिफिकेट करने वाले कैडेट सूरज चौधरी, अनुज कन्नौजिया, मीनाक्षी व नेहा चौधरी को एकेडमिक क्षेत्र  में बेहतर प्रदर्शन व एन सी सी में उत्कृष्ट कार्य के लिए कैडेट वेलफेयर सोसायटी CWS स्कॉलरशिप के लिए नामित किया गया था।  एन सी सी निदेशालय द्वारा इन चारों को इसके लिए चुन भी लिया गया और बटालियन को इन चारों  कैडेटों के लिए 6000-6000 रुपये का चेक उपलब्ध कराया गया। बटालियन द्वारा मंगलवार को इन कैडेटों  को यह चेक प्रदान किया गया। महाविद्यालय की मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह ने इन कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि  यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह कैडेट्स की क्षमता पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने अन्य कैडेटों को प्रेरित करते हुए कहा  कि आप समाज में उदाहरण प्रस्तुत करें और एनसीसी के आदर्शों को अपने आचरण से दर्शाएं। महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान ने कहा कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले कैडेटों का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन, एनसीसी कैंपों में भागीदारी, नेतृत्व कौशल, सामाजिक कार्यों में योगदान  के आधार पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि  इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य कैडेटों के अंदर अनुशासन, कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है।महाविद्यालय के कैडेटों को CWS स्कॉलरशिप मिलने पर बटालियन के  कमान अधिकारी कर्नल अनुराग गंजवार, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय सहित बटालियन के अन्य अधिकारी व महाविद्यालय के शिक्षकों ने बधाई देते हुए हर्ष जताया है। 
      इस अवसर पर  डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ राजन सिंह,डॉ अभिषेक कुशवाहा व डॉ रिंकू उपस्थित रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने