जनपद बलरामपुर- साइबर अपराध के गैंग / हॉटस्पॉट पर कार्यवाही करते हुए करोड़ो की ठगी करने वाले सक्रिय गैंग का भंडाफोड़, संगठित गिरोह के 02 शातिर साइबर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार व अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एन्ड्राइड फोन, चेक बुक व कूटरिचित दस्तावेज किए गए बरामद। 
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 18.8.2026 को वादी कौशल खान पुत्र अब्दुल बारी खान निवासी औरहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचेपड़वा बलरामपुर पर तहरीर दी गई कि करीब 2 वर्ष पूर्व सलमान खान पुत्र नूर आलम व अबू हमजा पुत्र अब्दुल मोबीन जो मेरे गांव के रहने वाले हैं के द्वारा मुझे बताया गया की मै मनरेगा में काम करता हूं व मेरे चाचा ग्राम प्रधान है मैं तुम्हारा मनरेगा कार्ड बनवा दूंगा जिससे तुम्हें मनरेगा के पैसे मिलने लगेंगे, उन्होंने हमें विश्वास में लेकर हमारा आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर सलमान को दे दिया और हमारा एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवा दिया। जब मैंनें एटीएम, पासबुक मांगा तो उन्होंने बताया कि डाक के माध्यम से आएगा।  मैं मुंबई कमाने चला गया था कुछ दिन बाद जब मैं वापस आया तो बैंक जाकर पता किया तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारे खाते पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज है और साइबर ठगी के रुपए का लेनदेन हुआ है। सलमान खान व अबू हमजा ने छल कपट धोखाधड़ी कर फर्जी मनरेगा अधिकारी बताकर मेरे नाम से खाता खुलवाया और उसमें साइबर ठगी के पैसो को मंगवाया जिसके संबंध में थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 318(4), 319(2), 317(2), 336 बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट बनाम सलमान खान पुत्र नूर आलम व अबु हमजा पुत्र अब्दुल मोबीन पंजीकृत किया गया।
           पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विकास कुमार द्वारा साइबर अपराध से सम्बन्धित हॉटस्पॉट/ म्यूल एकाउन्ट के विरुध्द कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक / नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा श्री ओ0पी0 चौहान के नेतृत्व में संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर लोगो को लालच देकर व्यक्तियों के बैंक खाते एवं उनसे लिंक मोबाइल सिम उन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर ले लेते थे तथा फर्जी पहचान के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतकर अतिरिक्त खाते व सिम की व्यवस्था कर उसमें इन्टाग्राम आईडी हैंक कर इन्स्टाग्राम एकाउन्ट धारक के जानने वालो को मैसेज कर Crypto Currency में Invest कर अधिक लाभ देने का              झांसा देकर साइबर ठगी करने तथा म्यूल बैंक खातो के माध्यम से साइबर ठगी की धनराशि का सेटलमेन्ट करने वाले 02 अभियुक्त 1. सलमान खान पुत्र नूर आलम 2. अबु हमजा पुत्र अब्दुल मोबीन को गिरफ्तार कर किया गया। 
अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)-अभियुक्तगणों द्वारा संगठित तरीके से साइबर ठगी करने हेतु एक नेटवर्क संचालित किया जाता था, जिसमें ये लोग सीधे सादे लोगो को लालच देकर व्यक्तियों के बैंक खाते मनरेगा का पैसा आने / सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाते थे एवं बैंक खातो से सम्बन्धित बैंक खाता किट (एटीएम, पासबुक, चेकबुक) एवं खाते से लिंक मोबाइल नंबर ले लेते थे या अपने ग्रुप के ही सदस्यों का मोबाइल रजिस्टर करवा देते थे एवं बैंक खाता धारकों के दस्तावेज भी अपने पास रख लेते थे। इन साइबर ठगों द्वारा लोगों की इन्टाग्राम आईडी हैक कर उक्त Instagram एकाउन्ट से जुडें (Follower/ Friends) लोगो को Crypto Currency में ट्रेडिग कर अधिक लाभ देने का लालच दिया जाता था तथा लोगों द्वारा Trading / Investment की सहमति देने पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाये गये बैंक खातो में रुपये मंगवाकर Crypto Currency देने के बजाय उनके साथ साइबर फ्राड कर लिया जाता था। पीड़ितों से ऑनलाइन Crypto Investment के नाम धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि इन बैंक खातों में मंगाकर विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर उसका सेटलमेंट करते थे, जिससे धन के स्रोत को छुपाया जा सके। अभी तक के अन्वेषण से इनके पास से 7 बैंक खाते बरामद हुये हैं जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। अभियुक्तगणों से प्राप्त बैंक खातों पर भारत भर में कुल 15 आनलाइन शिकायतें दर्ज हैं जिसमें इन बैंक खातों में अत्यन्त अल्प समय में लगभग 01 करोड रुपये का लेन-देन होना पाया गया है। साइबर ठगी में प्रयोग किये गये खातों में से 03 बैंक खातों का विवरण बैंक से प्राप्त हो पाया है शेष बैंक खातों का विवरण प्राप्त होना अभी शेष है। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने