उतरौला बलरामपुर - डुमरियागंज में स्थित साजिदा हॉस्पिटल में NEET/UG परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन साजिदा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर एहसान खान के छोटे भाई एवं चिकित्सक डॉक्टर. रफीउल्ला खान के द्वारा किया गया। समारोह में क्षेत्र के शिक्षा,चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों की उपस्थित होकर प्रतिभा शाली छात्रों का उत्साह वर्धन किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी, डुमरियागंज के रहे। मुख्य अतिथि ने NEET/UG परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मा नित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम,लगन और अनुशासन के बल पर विद्यार्थी अपने जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। मेधावी छात्रों की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक भी है। समारोह में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने पर उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। उपस्थितअभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य क्रमों से विद्यार्थियों का मनोबल और भी बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा और प्रति योगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए निरन्तर मेहनत और सही मार्ग दर्शन बेहद आवश्यक है। क्षेत्र के होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के सम्मान समारोह समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीण और छोटे कस्बों के प्रतिभा शाली बच्चों को भी अपनी प्रतिभा निखा रने का अवसर मिल सके।समारोह में क्षेत्र के अनेक दानिशमंद, शिक्षाविद, चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक एवं गण मान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्य क्रम के अन्त में आयोजकों ने उपस्थितअति थियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know