उतरौला बलरामपुर - तहसील क्षेत्र के ग्राम नगरिया बरमभरी में स्थित नहर के पास एक बाइक और मोबा इल के मिलने से सोम वार को पूरे क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। ग्रामीणो की सूचना पर हुसैनाबाद के ग्राम प्रधान और लापता युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
ग्राम प्रधान अफसर ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर 112 की पुलिस ने बाइक और मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि लाप ता युवक निजाम,पुत्र कप्तान निवासी ग्राम पंचायत हुसैनाबाद का है। वह उतरौला से मोबाइल का सामान लेने के लिए गया था। हुसैनाबाद बाजार में उसकी मोबाइल की दुकान है। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर कर दी।फिलहाल पुलिस मामले की हर बिन्दु ओं पर जांच कर रही है। नहर और आस पास के क्षेत्र में तला शी अभियान चलाया जा रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know