कुमार सत्यम जीत बने करनैलगंज के नए एसडीएम: DM ने दिए बाढ़ तैयारियों के निर्देश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनीगोंडा जिले की करनैलगंज तहसील को नया उपजिलाधिकारी (SDM) मिल गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पीसीएस अधिकारी कुमार सत्यम जीत को करनैलगंज का नया एसडीएम नियुक्त किया है। कार्यभार संभालते ही उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और तहसील प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकसजिलाधिकारी ने नए एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों और लेखपालों के साथ तत्काल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करें। साथ ही, आगामी दिनों में संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों का लगातार निरीक्षण कर किसी भी समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित करें।डीएम ने कहा कि करनैलगंज तहसील के कई गांव हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को पहले से जागरूक किया जाए और बाढ़ चौकियों की सक्रियता के साथ राहत एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं का भी नियमित जायजा लिया जाए।इटावा में कार्रवाई के लिए रहे चर्चितकुमार सत्यम जीत को तेजतर्रार पीसीएस अधिकारियों में माना जाता है। इटावा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध अतिक्रमण और भ्रष्टाचार के मामलों में कई बड़ी कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरी थीं।फरियादियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधानकार्यभार ग्रहण करने के बाद कुमार सत्यम जीत ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना, आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और लंबित राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों का गंभीरता से निस्तारण करना होगा।उन्होंने स्पष्ट कहा कि तहसील प्रशासन में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नन्द किशोर
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know