उतरौला बलरामपुर - यूरिया की किल्लत से जूझ रहे अन्नदाताओं को ओवर रेटिंग से भी जूझना पड़ रहा है। सहकारी समितियोंपर यूरिया तो है लेकिन कहीं नेटवर्क की समस्या के कारण उर्वरक का वितरण नहीं हो पा रहा है तो कहीं जरूरत सेज्यादा लोगों की भीड़ के चलते वितरण ठप हो जा रही है। धान व गन्ने की फसलों की टॉप ड्रेसिंग न हो पाने से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को उतरौला के ग्राम पिड़िया बुजुर्ग के सहकारी गोदाम पर यूरिया का पर्याप्त भंडार था, लेकिन नेट वर्क की समस्या के चलते वितरण नहीं हो पा रहा है। ग्राम रेंडव लिया में स्थित सहका री गोदाम पर भी यूरि या की भरपूर मात्रा है लेकिन यहां तथा कथित सचिव की मन मानी के चलते उन लोगों को भी बुला लिया जाता हैजिनको शेड्यूल मे तीन दिन बाद बुलाया जाना चाहिए। ज्यादा भीड़ होने के कारण वितर ण को रोकना पड़ रहा है, और किसानमायूस होकर अपने घर लौट जाते हैं। निजी दुकानों पर किसानों की जरू रत को देखते हुए लूट की जा रही है। इस समय निजी दुकानों पर चार सौ से पांच सौ रुपयों की यूरिया बिक रही है। जबकि इसका अधिकतम बिक्री मूल्य 366 रुपये निर्धारित है। यूरिया वितरण की पारदर्शी व्यवस्था होने के बाद भी समितियों के संचालकों की मन मानी किसानों को उद्वेलित कर रही है।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                 असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने