बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में प्रेम संबंध विवाद में एक व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी पूजा कॉलोनी में किराए के मकान में दस दिन पहले सुशीला देवी अपने प्रेमी पवन कुमार पुत्र नन्दकिशोर सिंह के साथ रह रही थी। शक के चलते पवन कुमार ने सुशीला देवी का बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद मोबाइल से फोटो खींची ताकि उसको देखता रहे उसके बाद रात को गली में सुनसान होने के बाद वह घर से भाग गया 30 जुलाई को जब उसके घर से बदबू आई आसपास के लोगों ने घर में घुसकर देखा तो सुशीला की लाश पड़ी थी लोगों ने पुलिस को सुचना दी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंकर मौका मोआयना किया तथा पंचनामा भर सुशीला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने मृतिका के पुत्र कन्हाई जो गांव से आया उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी 31 जुलाई को ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम ने मैनुअल इनपुट व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और सुशीला मुजफ्फरपुर विहार के रहने वाले हैं। हत्यारे ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई थी कुछ दिन बाद सुशीला से मुलाकात हो गई और मुलाकात प्रेम संबध में बदल गई काफी दिन से दोनों साथ में रहते थे आरोपी के अनुसार 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे बेटियों को साथ रखने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ सुशीला ने बेटियों को साथ रखने से इनकार कर दिया इसी बात पर गुस्से में आकर पवन ने सुशीला का बेरहमी से गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारे पवन के पास से रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया है जिसमें मृतिका सुशीला की फोटो मिली है पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने