बलरामपुर- थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 2710/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गये। 
आवेदक भरत किशोर तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी निवासी कस्बा गैसड़ी थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर द्वारा 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज करायी गयी की दिनांक-20.12.2025 को आवेदक ने अखबार मे लखनऊ मेट्रो मे जॉब का  विज्ञापन देखकर उसमे दिए गए नंबर पर कॉल किया और आवेदक से नौकरी दिलाने के नाम पर 10000 रुपये ले लिए थे इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33112250186972 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली गैसड़ी द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 10000/-रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
रुपया वापसी का विवरण- साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली गैसड़ी द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 10000/- की धनराशि को आरोपी के 03 बैंक खातों में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित Fino Payments Bank के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत Fino Payments Bank 2710/-रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने