जनपद बलरामपुर - सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, तुलसीपुर के प्रांगण में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर हैं और इन्हें बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व है। वहीं सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान समिति के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know