बलरामपुर- जिले में बिना मान्यता और बिना मानक के संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार आवाज उठा रही है। परिषद द्वारा इस संबंध में जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से अभाविप कार्यकर्ताओं में रोष है। इसी क्रम में बुधवार को अभाविप बलरामपुर का एक प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचा। DIOS की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी DIOS से मुलाकात कर अपनी मांग दोहराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे दर्जनों विद्यालय है जहाँ कक्षा आठ तक की मान्यता है और वह कक्षा बारह तक कक्षाएं संचालित हो रही है। चाहे वह जिला मुख्यालय की बात हो य रेहरा, मथुरा, जरवा, पचपेड़वा, सभी जगह यही स्थिति बनी हुई है । अभाविप ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे विद्यालयों में हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। शुल्क वसूली और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण अभिभावक भी परेशान हैं। प्रशासन की उदासीनता के कारण अवैध स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know