अंबेडकर नगर ÷ गुरु पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन तथा जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव एवं सुरेश कन्नौजिया के संयोजन में जनपद के विभिन्न मठ-मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
     कार्यक्रम के दौरान संतों, महंतों एवं पुजारियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 65 दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया गया। 
       भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कार्यक्रम संयोजक प्रमोद वर्मा के साथ कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उतरेथू बाजार में हनुमान मंदिर के महंथ का सम्मान करने के बाद कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति के आधार हैं। महर्षि वेदव्यास ने ज्ञान की अमूल्य परंपरा को विश्व भर में पहुँचाया।कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और समरसता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है।महर्षि वेदव्यास ने वेदों, पुराणों और महाभारत जैसे महान ग्रंथों की रचना कर मानवता को ज्ञान का अमूल्य प्रकाश दिया,वहीं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम और मानव सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान किया है। 65 दीपों का प्रज्वलन केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और मानवता के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनपद के 115 मठ मंदिर में संतों, महंतों और पुजारियों का सम्मान भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया।
    उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह,भारती सिंह,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल, संजू देवी,,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र,डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह,के के मिश्र, दशरथ यादव, चंद्रिका प्रसाद,धीरेंद्र प्रताप सिंह,केशरी नंदन त्रिपाठी, विनय पाण्डेय,अंजू पाण्डेय, शाश्वत मिश्र शामिल हुए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने