बलरामपुर- जनपद मुख्यालय के फुलवरिया बाई पास चौराहे पर  बलरामपुर के महराजा स्व श्रीमान पटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की आदमकद मूर्ति स्थापित करने के लिए छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और तुलसीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश्वर मिश्रा ने मांग की है । राजेश्वर मिश्र ने   जनपदभर के लोगो से यह अपील की है कि सभी लोग अपने स्तर से महाराजा बलरामपुर के मूर्ति स्थापना के लिए साथ आयें चूंकि बलरामपुर राज परिवार का यहां के लोगों के शिक्षा,स्वास्थ्य,धार्मिक सहित लगभग हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है ऐसे में हमारा यह कर्तव्य है कि महाराजा साहब की कम से कम एक मूर्ति नगर के मुख्य द्वार पर स्थापित हो ताकि दूर दराज से आने वाले लोग बलरामपुर राज परिवार और महाराज के जनसेवा को जान सकें।
राजेश्वर मिश्र ने फुलवरिया बाईपास  चौराहे पर निर्माणाधीन स्थल पर ही महाराज साहब की मूर्ति स्थापना की मांग करते हुए मंगलवार को एम एल के कालेज बलरामपुर के प्राचार्य डा जे पी पांडे, डी ए वी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अजय सिंह,एम पी पी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता गौतम से मिलकर इस मुहिम का पूर्ण समर्थन मांगा ।हालांकि राजेश्वर मिश्र के इस कार्य पर सभी ने सहर्ष समर्थन दिया है और  इस स्थान पर महाराज साहब की मूर्ति स्थापना कार्य में हर तरह से से योगदान देने का भी वादा किया है 
राजेश्वर मिश्र विगत कई दिनों से महाराज साहब की मूर्ति स्थापना का एक जन समर्थन मांगते हुए शासन प्रसाशन से मांग की है कि यह जनता की मांग है कि इस जनपद को इतना कुछ देने वाले व्यक्ति का एक मूर्ति स्थापित हो यह बहुत बड़ी बात नहीं है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने