जलालपुर (अम्बेडकर नगर): यहाँ के मठिया मोड़ के पास बस और बाइक की भीषण टक्कर में एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई। यह हादसा इतना गंभीर था कि स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आनंद (निवासी बेरमा) अपनी बाइक से जलालपुर जा रहे थे। इसी दौरान मठिया मोड़ के पास एक तेज़ रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एम्बुलेंस लेकर पहुँची , लेकिन वहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल अजय प्रताप यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
परिवार में कोहराम, सिर्फ 18 दिन पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि आनंद की शादी महज़ 18 दिन पहले (8 जुलाई) को खुशबु के साथ हुई थी। उनके परिवार में पिता सुखदेव, माता मुद्रिका देवी, भाई अभिषेक और दो बहनें नेहा व किंजा हैं। इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है, और घर में रोने-धोने का माहौल है।
नेतागण भी पहुँचे, जताई संवेदना
इस हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र के कई बड़े नेता मौके पर दौड़े। पूर्व विधायक सुभाष राय,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश सिंह, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव और किरदार मेहंदी ने घटनास्थल का दौरा किया और साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
फिलहाल, पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know