जलालपुर, अंबेडकरनगर।
महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और शौर्य को नमन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का पराक्रम देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भारतीय नौसेना में स्वदेशी युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' के शामिल होने तथा 'पिनाका' रॉकेट के सफल परीक्षण को देश की रक्षा क्षमता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
उन्होंने अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्काईरूट द्वारा 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें देश का उज्ज्वल भविष्य बताया।
खेल जगत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत की प्रशंसा की तथा बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को जापान ओपन का खिताब जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी नागरिक राष्ट्र निर्माण में समर्पित भाव से अपनी भूमिका निभाएं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। 
नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि संदीप अग्रहरि ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए जनहितैषी विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, मंडल प्रवासी पंकज वर्मा, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, शिवपुजन वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी,सुरेंद्र सोनी,बेचन पांडे,केशव श्रीवास्तव,कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र,विकास निषाद, दीपचंद सोनी, अरुण मिश्र, जितेंद्र शिल्पी ,सीतल सोनी, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता,सोनू गौड, रेनु प्रजापति,दुर्गेश गुप्ता ,नृपेंद्र कुशवाहा, अजीत निषाद, मनीष सोनी, शिवम
आर्या,विनय मिश्र,गौरव उपाध्याय, विकास सोनकर, राम वृक्ष भार्गव,आशाराम मौर्या, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी,दुर्गेश अग्रहरि समेत बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने