उतरौला बलरामपुर- नायब तहसीलदार रेहरा बाजार की कार्य शैली से क्षुब्ध होकर अधिवक्ताओं ने मंगल वार को तहसील संघ भवन में बार संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कर बुधवार से उतरौला में स्थितसभी न्यायालयों के बहिष्कार किया गया है। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है।महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को अधि वक्ताओं और नायब तहसीलदार अजीत सिंह के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन कोई भी सन्तोष जनक समा धान नहीं निकलसका उन्होंने यह भी बताया कि अधिवक्ता 29जून से नायब तहसीलदार रेहरा बाजार की कार्य शैली के विरोध में न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं।अधिवक्ताओं का आरोप है कि नायब तहसीलदार अविवा दित एवं विवादित पत्रावलियों में नियमों के विपरीत आदेश पारित कर रहे हैं, तथा कई मामलों में बिना किसी कारण के आदेशों को लंबित रखे जा रहे हैं। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को अना वश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सर्व सम्म ति से यह निर्णय लिया गया है कि मांगों के समाधान तक बुध वार से उतरौला में स्थित सभीन्यायालयों का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में इजहारुल हसन मार्कण्डेय मिश्रा, गिरीश कुमार पांडेय, जयकरण भारती, देवेन्द्र कुमार, विजय प्रकाश, निजाम अंसा री, श्वेता सिंह, सुमित कुमार, आलोककुमार गुप्ता, अतुल कुमार यादव, परवीन, प्रवेश कुमार, शुभम गुप्ता, मुस्तफा हुसैन, महेन्द्र पांडेय, राधेश्याम, मनोज कुमार शर्मा, आशीष कुमार कसौ धन के अलावा भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know