पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी को भाजपा जिला कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।       
                                         बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन,बलरामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री श्रद्धेय श्री हनुमंत सिंह जी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। 
शोक सभा में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
वक्ताओं ने श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन,समाज और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनकी सादगी,कर्मठता,संगठन के प्रति निष्ठा तथा जनता के प्रति समर्पण सदैव सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धेय हनुमंत सिंह जी के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।



उमेश चन्द्र तिवारी 
हिन्दी संवाद न्यूज 
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने