जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नगर क्षेत्र के पांडेयपुर कॉलोनी स्थित तालाब में गिरे विशालकाय नंदी (गौवंश) का शव नगरपालिका प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम, जिसका नेतृत्व मो. मोइद कर रहे थे, तत्काल मौके पर पहुँची और घंटों की कठिन मेहनत के बाद शव को तालाब से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की।
शव बाहर निकालने के बाद समाजसेवी विकाश निषाद, सोनू गौड़ एवं अनिल यादव 'गोलू' ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ नंदी का अंतिम संस्कार कराया। अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ इन समाजसेवियों द्वारा स्वयं की गईं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने नंदी की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन की तत्परता और समाजसेवियों के सहयोग की सराहना की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने