बलरामपुर- जनपद में संभावित बाढ़ एवं नदी कटान से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सुश्री ज्योति राय ने तहसील बलरामपुर सदर क्षेत्र स्थित कोडरीघाट तटबंध का स्थलीय निरीक्षण कर तटबंध पर कटान रोकने हेतु चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक फ्लड फाइटिंग कार्य युद्धस्तर पर संपन्न कराए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की कटान अथवा संभावित क्षति को समय रहते रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर एवं तटबंध की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी जाए तथा जहां भी अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक सामग्री एवं मानव संसाधन उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में कार्यों में शिथिलता न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं पूरी तत्परता के साथ संचालित रहें।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी संवेदनशील कटान बिंदुओं की नियमित निगरानी की जा रही है। संबंधित विभागों की टीमें निरंतर फील्ड में रहकर स्थिति का आकलन कर रही हैं तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल फ्लड फाइटिंग कार्य कराए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखें।
इस दौरान सहायक अभियंता बाढ़ खंड अंकित वर्मा मौजूद रहें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
हिन्दी संवाद न्यूज से
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know