उतरौला बलरामपुर - उतरौला में स्थित एच आर ए इण्टर कॉलेज के गेट पर 29 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रतीक यादव और उनके मित्र आलोक कुमार यादव पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। प्रतीक यादव पढ़ाई पूरी कर स्कूल से बाहर निकले ही थे, तभी यह घटना हुई है।शिकायतकर्ता के अनुसार,अली रजा, गुलाम दरिया, इब्राहिम निवासी मोहल्ला पटेल नगर राजा बाजार उतरौला, करमान निवासी ग्राम चमरूपुर, थाना श्रीदत्त गंज, दानिश निवासी ग्राम हुसैनाबाद थाना रेहरा बाजार और कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतीक और आलोक कुमार को गालियां देते हुए ईंट-पत्थर, लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारना पीटना शुरू कर दिया
इसी दौरान, शिकायत कर्ता प्रतीक यादव के चाचा उन्हें लेने के लिए स्कूल पहुंचे ही थे। उन्होंने देखा कि उनके भतीजे और उसके दोस्त पर हमला हो रहा है। जब उन्हों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी, और उन पर भी ईंट-पत्थरों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला कर दिया। इस हमले में अधिवक्ता मनीष कुमार यादव, प्रतीक यादव और आलोक कुमार यादव को काफी चोटें आईं। शिकायतकर्ता और आलोक यादव के सिर पर गम्भीर रूप चोटें लगी हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि घायलों का मेडि कल परीक्षण उतरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला में कराया गया है,और विपक्षी गण के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्य वाही की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know