जलालपुर,अम्बेडकर नगर। 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को एक निजी सभागार में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई। मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बूथ ही पार्टी की रीढ़ है। संगठन को मजबूत किए बिना चुनावी जीत संभव नहीं। उन्होंने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष पार्टी की नीतियों और
जनकल्याणकारी योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएँ। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी और जनता के बीच सबसे विश्वसनीय कड़ी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी बूथ अध्यक्षों के सामूहिक प्रयासों से आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। सम्मेलन का संयोजन जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने तथा संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया शाश्वत मिश्र, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता संजय सिंह,संजीव सिंह, आशुतोष उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह दरोगा, डीएलपी अभियान विधानसभा संयोजक उमाशंकर शुक्ला, विधानसभा सह-संयोजक विकाश निषाद, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, विनय सिंह, प्रवीण गौड, कृष्णा अग्रहरि,अंकित अग्रहरि, सत्यम श्रीवास्तव, विपिन कन्नौजिया, उमाकांत तिवारी, सोनू गौड़, दीपेश चतुर्वेदी, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, सोनू गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय, अनुभव पटेल, दुर्गेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने