बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बेहटा हाजीपुर में जनचौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे और बेहटा के बीच लंबे समय से चले आ रहे सड़क विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक ने 11 सदस्यीय समिति का गठन किया और कहा कि जिस प्रकार बेहटा बंद फाटक का निस्तारण कराया जा रहा है, उसी प्रकार सड़क मार्ग का भी स्थायी समाधान कराया जाएगा। जनचौपाल में उपस्थित अधिशासी अधिकारी को वर्षों से पेयजल कनेक्शन होने के बावजूद जलापूर्ति न होने, सफाई व्यवस्था एवं अन्य नागरिक समस्याओं के तत्काल निराकरण की दिशा में कार्य करने को कहा। इस अवसर पर जल निगम के अवर अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक तथा विद्युत विभाग के अवर अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने रति राम कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए 250 केवी के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर तथा लगभग 20 लाख रुपये की लागत से विद्युत लाइन पृथकीकरण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इसके उपरांत विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बेहटा बंद फाटक अंडरपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर रेलवे विभाग के अवर अभियंता से प्रगति रिपोर्ट ली। वहीं लोनी बॉर्डर पर पुलिया निर्माण में बरती गई लापरवाही के कारण हो रहे जलभराव पर पीडब्ल्यूडी एवं नगरपालिका अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि आज लोनी विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिसे शीघ्र ही पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल, कन्या डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के चौड़ीकरण तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लोनी के लिए स्वीकृत कट जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोनी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पहली बार 8 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का टेंडर भी हो चुका है, जिसके अंतर्गत मुख्य मार्गों पर उड़ने वाली धूल रोकने के लिए सड़क किनारे इंटरलॉकिंग, एंटी स्मॉग गन सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि यदि नगरपालिका में 300 करोड़ रुपये का घोटाला नहीं हुआ होता तो आज लोनी का विकास और अधिक गति से होता तथा क्षेत्र को आधुनिक शहर बनाने का सपना और मजबूत होता। उन्होंने कहा कि मंडोला में सैटलाइट एम्स स्थापित करने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है और इसके स्वीकृत होने के बाद लोनी स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में लोनी उत्तर प्रदेश की अग्रणी एवं सर्वाधिक विकसित विधानसभाओं में शामिल होगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, प्रदीप गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू दीक्षित, वरुण धामा, महामंत्री मंडल बिट्टू तोमर, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू तोमर, गौरव तोमर, रामेश्वर सैनी, दीपक त्यागी, राजवीर शर्मा, भारत गोस्वामी, राम गोस्वामी, मनीष शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know