उतरौला बलरामपुर - संगठन की मजबूती पार्टी को मजबूत बना सकती है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा भाजपा पर तिखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बिफल दिखाई दे रही है। भाजपा की कमियों को जन जन तक व बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है जिससे हम जनता के बीच पहुंच सकते हैं।रहा सवाल चुनाव में टिकट मिलने की एक ही व्यक्ति को मिल सकता है। प्रत्याशी अकेले चुनाव नहीं लड सकता है।जब तक उसके साथ कार्यकर्ता जुझारु होना जरुरी है।वहीं पर विशिष्ट अतिथि श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने पी डी ए सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि उतरौला विधान सभा एक ऐसा विधान सभा है, जहां पी डी ए बहुसंख्यक हैं, फिर भी वह जागरुप नहीं है।यही कारण है कि सपा की हार बहुत ही थोड़े मतो में हो जाती है।ऐसी स्थिति में सपा के प्रत्येक कार्यकर्ता कों बूथ स्तर तक लोगों को जागरूक बनाना होगा।श्री वर्मा ने कहा कि टिकट विधान सभा का मांगने का सभी को अधिकार है, और सभी मजबूत प्रत्याशी हैं। लेकिन एक चुनाव लडने के समय पार्टी एक ही प्रत्याशी को चयन कर सकती हैं। हमारा अपील है कि चुनाव के समय इस मत भेद को भूलाकर जिसको पार्टी चुनाव मैदान में उतारे उसे भरपूर्ण समर्थन दे। तभी पार्टी मजबूरी के साथ साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनाने का संकल्प पूरा हो सकता है। पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल ही है इसके बावजूद सपा संगठन की मजबूती भी जरूरी है।इसके लिए विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सपा के जुझारू कार्यकर्ता मौजूद हैं इन्हें पी डी ए की जागरुकता पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। डाक्टर एहसान खान ने कहा कि सपा में बहुत ही जुझारू व मेहनती कार्यकर्ता हैं उनके उत्साह को बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर राम दयाल यादव, सुमैया राना, डॉक्टर हीना कौसर, परवेज उमर खां, मोहम्मद उमर खां, डाक्टर कासिम हाशमी, पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा, विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कुशाल संचालन किया, जिला अध्यक्ष मणिक लाल कश्यप पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार नाथ पटेल, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, मोहम्मद अबरार, एजाज मलिक सपा के प्रदेश सचिव आबिद अली खां, मुनीर पासा, के अलावा तमामस सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने