बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

 लोनी! डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

डॉ .श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राष्ट्रवादी नेता, शिक्षाविद् और विचारक थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका प्रसिद्ध नारा “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी राष्ट्र की एकता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

*इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।*

कार्यक्रम में गाजियाबाद जिला अध्यक्ष चौधरी चैन पाल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बनकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

*लोनी विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं क्षेत्र का विकास संभव है।*

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडल अध्यक्ष, सभासद, वरिष्ठ पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक उत्साह से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने