लखनऊ, दिनांक 9 जुलाई 2026


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा – ₹5,000 करोड़ का लिंक एक्सप्रेस-वे और ₹4,700 करोड़ की एलिवेटेड रोड बदल रहे हैं सरोजनीनगर की तस्वीर


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा – ₹144 करोड़ से 1,900 से अधिक सड़कों का निर्माण, हर क्षेत्र तक पहुँच रहा विकास


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा – ₹499.51 करोड़ से 6 पुल और ₹492.34 करोड़ से 11 नहर पटरियों का जीर्णोद्धार बना विकास की नई पहचान


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा – सड़क, पुल, रेल और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से सरोजनीनगर को मिल रही नई गति


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा – आधुनिक कनेक्टिविटी से सुविधा, समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है सरोजनीनगर


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा – आने वाले समय में सरोजनी नगर का हर गांव, हर सड़क और गली बनेगी आधुनिक विकास की पहचान




सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। सड़क, पुल, एक्सप्रेस-वे, रेलवे तथा सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाएँ सरोजनीनगर को आधुनिक, सुगम एवं विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित कर रही हैं।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि ₹5,000 करोड़ की लागत से स्वीकृत 50 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण से आगरा एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इससे आवागमन आसान होगा तथा एक्सप्रेस-वे के आसपास औद्योगिक एवं आवासीय गतिविधियों को गति मिलेगी।


उन्होंने बताया कि ₹4,700 करोड़ की लागत से बन रही 65 किलोमीटर लंबी लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड के निर्माण से अमौसी एयरपोर्ट से कानपुर की यात्रा लगभग 40 मिनट में पूरी हो सकेगी। इससे सुगम यातायात के साथ कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।


डॉ. राजेश्वर  सिंह ने कहा कि ₹499.51 करोड़ की लागत से 6 पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। हरौनी में ₹43.19 करोड़, मरी माता मंदिर के समीप ₹15.93 करोड़ तथा लखनऊ-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर ₹37.69 करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण कराया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि ₹492.34 करोड़ की लागत से विभिन्न नहरों की 11 क्षतिग्रस्त पटरियों का जीर्णोद्धार कराया गया है, जिससे आवागमन आसान हुआ है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शहीद-पथ एयरपोर्ट पर ₹135 करोड़, बंगला बाजार-बिजनौर मार्ग पर ₹122 करोड़, अवध विहार में ₹108 करोड़ तथा लखनऊ-नगराम रेल मार्ग पर ₹37.70 करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण कराया गया है।


उन्होंने बताया कि बनी से मोहनलालगंज के बीच 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क को 4 लेन में चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹163 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यूपीसीडा द्वारा ₹514.50 करोड़ की लागत से 4 सड़कों का निर्माण कराया गया है।


उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹216 करोड़ की लागत से 165 सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत तथा महापौर, पार्षद आदि निधियों से ₹144 करोड़ की लागत से 1,900 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया है।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के अंतर्गत ₹63 करोड़ की लागत से सैनिक ढाबा से कल्याण ट्रेडर्स तथा पटेल ऑटो गैराज से इशू मोड़ तक दो प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि चन्द्रावल चौराहे से कानपुर रोड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹17 करोड़ की लागत से कार्य कराया जा रहा है, जिससे जाम एवं दुर्घटनाओं में कमी आएगी।


उन्होंने बताया कि एनएचएआई द्वारा शांति नगर एवं दरोगा खेड़ा में दो आधुनिक फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण हेतु प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड, लखनऊ) द्वारा ₹464.81 लाख की लागत से रैंप निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सड़क निधि से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने के साथ ₹1.62 करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त की गई है।


उन्होंने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा ₹4.37 करोड़ की लागत से 49 मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है।


डॉ. राजेश्वर  सिंह ने कहा कि नियोजन विभाग द्वारा 16, मंडी परिषद द्वारा 1, एलडीए द्वारा 10 तथा सांसद-विधायक निधि से 79 सड़कों का सुधार कराया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, अमौसी रेलवे अंडरपास, आउटर रिंग रोड किसान पथ, अर्जुनगंज-कैंट ब्रिज तथा पिपरसंड रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ₹24.60 करोड़ की लागत से लखनऊ-मोहन रोड के चौड़ीकरण का कार्य प्रचलित है, जिससे आवागमन आसान होगा।


उन्होंने बताया कि ₹20 करोड़ की लागत से अर्जुनगंज क्षेत्र में सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है।


डॉ. राजेश्वर  सिंह ने कहा कि ₹11.06 करोड़ की लागत से लखनऊ-मोहन मार्ग स्थित नगवा नाला पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आवागमन में सुधार होगा।


उन्होंने बताया कि लखनऊ-कानपुर के मध्य फास्ट ट्रेनों का संचालन आरम्भ कराया गया है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तरेठिया, अमौसी तथा ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार कराया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि हरौनी-कानपुर के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन पुनः आरम्भ कराया गया है।


डॉ. राजेश्वर  सिंह ने कहा कि बनी तक नगरीय बस सेवाओं का विस्तार किया गया है, जिससे आवागमन आसान हुआ है।


उन्होंने बताया कि हरौनी में रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे भीषण जाम से राहत मिलेगी।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर का विकास निरंतर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में क्षेत्र का हर गांव, हर मोहल्ला तथा हर सड़क आधुनिक एवं विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना से जुड़कर विकास की नई पहचान बनेगी। 


अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, "बेहतर सड़कें, मजबूत पुल, आधुनिक रेल एवं एक्सप्रेस-वे नेटवर्क केवल आवागमन को सरल नहीं बनाते, बल्कि विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं। हमारा संकल्प सरोजनीनगर को आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना से युक्त क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है।"

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने