नीट-2026 में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया परचम
7 छात्रों के 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक, 78 छात्रों के कट-ऑफ परसेन्टाइल से अधिक अंक
लखनऊ, 17 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में शानदार सफलता अर्जित कर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. के 7 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है, जिनमें अमोल सागर ने 720 में से 644 अंक (99.90 परसेन्टाइल), प्रशस्ति त्रिपाठी ने 643 अंक (99.89 परसेन्टाइल), आकृति श्रीवास्तव ने 626 अंक (99.79 परसेन्टाइल), अनामिका यादव ने 602 अंक (99.52 परसेन्टाइल), हर्षित वर्मा ने 593 अंक (99.36 परसेन्टाइल), विदिषा सिंह ने 590 अंक (99.30 परसेन्टाइल) एवं श्रेया वर्मा ने 590 अंक (99.30 परसेन्टाइल) शामिल हैं। कुल मिलाकर, सी.एम.एस. के सर्वाधिक 78 छात्रों ने कट-ऑफ परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर देश के प्रख्यात मेडिकल कालेजों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। अब ये छात्र देश के प्रख्यात मेडिकल कालेजों में एम.बी.बी.एस. कोर्स में एडमीशिन लेकर डाक्टर की डिग्री प्राप्त करेंगे।
सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सभी चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली छात्र आगे चलकर विश्व मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभायेंगे। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में विशेष रूप से जय जगत (जेजे) सेक्शन संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से छात्रों को जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार किया जाता है।
नीट-2026 में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. के अन्य छात्रों में आरुष उपाध्याय (98.84 परसेन्टाइल), अभिनीत पाण्डेय (98.45 परसेन्टाइल), अंश वर्मा (98.38 परसेन्टाइल), मनस्वी चौधरी (98.38 परसेन्टाइल), निलय सिंह (98.34 परसेन्टाइल), प्रशस्ति यादव (98.27 परसेन्टाइल), वंश पाण्डेय
(97.99 परसेन्टाइल), अहमद जयान तैय्यबी (97.59 परसेन्टाइल), याहवी मोहन (97.45 परसेन्टाइल), मोहम्मद रसिख अमून (97.26 परसेन्टाइल), शिवांस तिवारी (97.20 परसेन्टाइल), ओशीन अग्रवाल (96.61 परसेन्टाइल), युवराज मिश्रा (96.33 परसेन्टाइल), इशिमा आलम (95.72 परसेन्टाइल), वंशिका कपूर (95.27 परसेन्टाइल), अनुष्का सिंह (95.26 परसेन्टाइल) एवं मोहम्मद हजीक (95.12 परसेन्टाइल) शामिल हैं।
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि नीट-2026 में सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है एवं इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय
सी.एम.एस. के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण एवं शिक्षकों का प्रोत्साहन व मार्गदर्शन को दिया है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know