उतरौला बलरामपुर -जनपद बलरामपुर में शतरंज खेल एक नई पहचान देने के उद्देश्य से 6 वें बलरामपुर डिस्ट्रिक्ट ओपन चेस टूर्नामेंट "ग्रैंडमास्टर क्वेस्ट-2026" का आयोजन 18, 19 एवं 20 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयो जन बलरामपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसि एशन के द्वारा उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाव धान में इमैनुएल चर्च स्कूल, उतरौला में प्रति दिन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।आयोज कों के अनुसार यह प्रतियोगिता बलरामपुर जनपद के लिए ऐतिहा सिक साबित हो सकती है। इसका उद्देश्य यह है कि जिले में शतरंज के स्तर को ऊंचा उठाना तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करना है। प्रतियोगिता फिडे (FIDE) के नवीन तम नियमों के अनुसार खेली जाएगी।टूर्नामेंट में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकें गे। प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड खेले जाएंगे। 18 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ प्रथम एवं द्वितीय राउंड, 19 जुलाई को तृतीय से पंचम राउंड तथा 20 जुलाई को अन्तिम राउंड के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयो जित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 300 रुपये भी निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान भी किए जाएंगे। विजेता खिलाड़ी को 5,000 रुपए नकद एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 2,500 रुपए एवं ट्रॉफी, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 1,500 रुपए एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंडर-12, अंडर-14 और अंडर- 18 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
आयोजन समिति ने जिले एवं आस पास के जनपदों के शतरंज खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। इच्छुक खिलाड़ी पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता से सम्बन्धित जानकारी के लिए हकीक अहमद (अध्यक्ष), आशीष विक्टर (सचिव) तथा अजीत मौर्य (स्टेट आर्बिटर एवं कोषाध्य क्ष) से सम्पर्क किया जा सकता है।आयोज कों का कहना है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बलरामपुर में शतरंज की प्रतिभा ओं को एक नया मंच मिलेगा और जिले में इस खेल के प्रति युवा ओं का उत्साह भी बढ़ेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know