जनपद बलरामपुर- मोहमद मुस्ताक पुत्र राज अली निवासी ग्राम दुवारिया थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 19.05.2026 को आवेदक के फोन पर ₹ 32,000.00 कट जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33105260110824 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली देहात द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 15,129.88 रुपये की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
रुपया वापसी का विवरण :- साइबर हेल्पडेस्क थाना कोo देहात द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 15,129.88 की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत ₹15, 129.88 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।
बलरामपुर जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know