हरदोई। संत निरंकारी मंडल रजिस्टर्ड दिल्ली की शाखा हरदोई द्वारा शहर के सीतापुर रोड स्थित भूरज सेवा संस्थान में जनपद प्रयागराज से आई बहन सारिका नारंग की अध्यक्षता में जोन स्तरीय बाल संत समागम संपन्न हुआ। जिसमें लखीमपुर, शाहजहांपुर, मैगलगंज, मोहम्मदी, पीलीभीत, व हरदोई से आए बाल संगत के बच्चों द्वारा गीत, नाटक, ग्रुप सॉन्ग, कविता, अंताक्षरी, व विचार प्रस्तुत किए गए। क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह, जोनल इंचार्ज प्रतिपाल सिंह, जनपद हरदोई के मुखी महात्मा जितेंद्र सिंह, बहन श्वेता ने साथ संगत को संबोधि ात किया। अध्यक्षीय विचारों में बहन सारिका नारंग ने बताया कि सद्‌गुरु को आने वाले समय का पता होता है। समाज में जो बच्चे दिशाहीन हो रहे हैं सतगुरु का प्रयास है कि बाल संगत के माध्यम से बच्चे सही दिशा की ओर जाए, सही मार्ग अपनाए, तथा बच्चों में आध्यात्मिकता कायम की जा सके। बच्चों का चरित्र सुंदर बनाने के लिए शुरू से ही माता-पिता को गौर करना पड़ता है तब जाकर वह एक गुरसिखी की राह पर चलने वाला, गुरु की शिक्षाओं पर चलने वाला इंसान बन पाता है। सभी का कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों को सत्संग के साथ जोड़े। इस मौके पर महात्मा अजय कनौजिया, रामकुमार, आकाश, रामनरेश यादव,, दिलीप गुप्ता रामचेला, भीम प्रकाश, बहन मीना श्रीवास्तव, रजनीकांती, सुमन राजपूत, सहित समस्त साधसंगत उपस्थिति रही। लंगर व प्रसाद की व्यवस्था की गई। मंच का संचालन बहन नेहा ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने