औरैया // एक साथ हजारों की संख्या में सुबह छह बजे के करीब लोगों ने योगाभ्यास किया इस मौके पर लोगों ने निरोग रहने के लिए साल के 365 दिन योग करने का संकल्प लिया ककोर मुख्यालय से लेकर तहसील, नगर निकायों और ग्राम पंचायत सचिवालयों से लेकर परिषदीय स्कूलों में योगाभ्यास किया गया ककोर मुख्यालय स्थित इंडिया पायका मैदान में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शुभारंभ किया, वहीं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने निरोगी जीवन में योग के महत्व को समझाया साथ ही लोगों को साल के 365 दिन योग करने का संकल्प दिलाया योगाचार्य ने सभी को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया इस दौरान ADM वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य, ADM न्यायिक नीरज प्रसाद, एएसपी आलोक मिश्रा, योग प्रशिक्षक शशिराज सेठ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं शहर के शहीद पार्क में नोडल अधिकारी व सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बी चंद्रकला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, सीडीओ राम कृपाल चौधरी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया इस मौके पर सदर SDM अजय आनंद वर्मा, SDM कमल कुमार सिंह समेत शहर के लोग मौजूद रहे। 

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने