अम्बेडकरनगर। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का सोमवार को जिले में पहली बार आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने लोहिया भवन, अकबरपुर में संगठनात्मक प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण सत्र के उपरांत बसखारी मार्ग स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल,जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय समेत के साथ प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पेट्रोल-डीजल की महँगाई संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब से भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव में सफलता हासिल की है, तब से अखिलेश यादव परेशान हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव एसी कमरे में बैठकर केवल ट्वीट के ज़रिए विपक्ष चला रहे हैं; वे कभी सड़क पर आंदोलन करते नज़र नहीं आए, जबकि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित है। संगठनात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।
इसके उपरांत पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्र और प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह,विधायक सुरेश पासी
ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know