उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड श्रीदत्त गंज में स्थित उतरौला- गोण्डा के मुख्य मार्ग पर स्थित गुमड़ी शुक्ला गंज की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से पुनः निर्माण के दौरान बनाया गया, वैकल्पिक मार्ग बुधवार की रात्रि में बारिश के होने से धंस गया। इससे गुरुवार को पूरा दिन आवागमन प्रभावित रहा, और कई वाहन रास्ते में फंस जाने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ गयाग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया तोड़ने से पहले मजबूत वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया था। बाई पास पर केवल मिट्टी और गिट्टी डाल कर काम चला रहे थे। बारिश होने के बाद यह बैठ गया। इससे मार्ग की स्थिति और भी खराब हो गई, और भारी वाहनों का आवा गमन मुश्किल हो गया।
मुख्य मार्ग बाधित होने से लोग अब गांव के अन्दर से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इससे गांव की सड़क परभारी वाहनों का दबाव और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हाल ही में बनी गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। साथ ही साथ वैकल्पिक मार्ग लम्बा समय होने से लोगों का समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ गई है। 
पूर्व प्रधान डी के यादव, अशोक कुमार शुक्ला, उत्तम प्रसाद यादव, गंगा राम जाय सवाल, जोगी वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, रामू पासवान, किसान नेता मंसू वर्मा, रेखा राम पासवान, शाहिद खान, राम गोपाल यादव, लक्ष्मी गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता और पन्ना लाल जायसवाल के अलावा भारी संख्या में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनि श्चित करने और तुरन्त मजबूत वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक पुलिया का काम पूरा न हो, तब तक आवागमन के लिए पक्का और टिकाऊ रास्ता देना बहुत ही जरूरी है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने