उतरौला बलरामपुर - नगर के आई पी डी एस पावर हाउस में विद्युत क्षमता वृद्धि के लिए एक और 5 एम वी ए ट्रांसफार्मर बुधवार को स्थापित किए जाने का शिलान्या स विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया। उनके अथक प्रयासों से मिली इस सौगात से उतरौला नगर क्षेत्र और आस पास के कुछ ग्रामीण इलाकों में चल रही बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।पावर हाउस पर नए 5 एम वी ए ट्रांसफार्मर की स्थापना क्षमता वृद्धि की दिशा में एक बहुत ही बड़ा कदम है। विगत दिनों उतरौला नगर क्षेत्र और कुछ ग्रामीण इला कों में ओवर लोडिंग के कारण लो-वोल्टेज, बार- बार कटौती और अतिरिक्त रोस्टर की समस्या बनी रहती थी। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद भार सन्तुलित होगा और कारपोरेशन के द्वारा निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना आसान होगा। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ छोटे व्यापारियों और किसानों को भी लाभ मिलेगा। वोल्टे ज की समस्या कम होगी, और बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु हो सकेगी। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी। विधायक राम प्रताप वर्मा के प्रयासों से पावर हाउस की क्षमता बढ़ने से पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि अब बिजली की दिक्कतें काफी हद तक दूर हो जायेगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know