उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पिपरी कोल्हुई में सहकारी समिति के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जर्जर और खराब हो गया है। इससे गांव की 80% आबादी तीनदिन से अंधेरे में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग काफी परेशान होकर ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दो दिन के अन्दर ट्रांसफार्मर को बदल वाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी न होने पर शांति पूर्ण आन्दोलन किया जाएगा।ग्राम वासियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विगत एक माह से जर्जर ट्रांस फार्मर के कारण 24 घंटे में 4 घंटे भी बिज ली नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन दिन से तो आपूर्ति पूरी तरह बन्द है। तेज-धीमे वोल्टेज के कारण ग्रामी णों के पंखे, कूलर, फ्रिज के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार पावर हाउस के जेई और एस डीओ से ट्रांसफार्मर बदलवाने का निवेदन किया। विभाग नेपिछले दो दिनों से लाइनमैन भेजकर मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह जर्जर होने के कारण बिजली आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भीषण गर्मी में सुचारू रूप से बिजली के न मिलने से उप भोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह स्पष्ट चेतावनी देते हुए कि यदि विद्युत व्यवस्था इसी तरह रही और दो दिन के अन्दर ट्रांस फार्मर नहीं बदला गया तो वे शांतिपूर्ण आन्दो लन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान रेशमा के अलावा नरेन्द्र प्रताप पांडेय, निजामु द्दीन अंसारी निखिल त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, मालती त्रिपा ठी, आशुतोष मिश्रा व तमाम ग्रामवासियों ने हस्ताक्षर कर ऊर्जामंत्री से विद्युत विभाग को निर्देशित कर खराब व जर्जर ट्रांसफार्मर बदल वाकर समस्या का समा धान कराने की मांग की गई है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know