उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला रफी नगर में स्थित हजरत बाबा झण्डे शाह का उर्स हर साल की तरह इससाल भी बड़े ही धूमधाम से गागर एवं चादर का जुलूस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस   फरीदुद्दीन के घर से प्रारम्भ होकर कसाई बाड़ा होते हुए शाहजहानी रहमतुल्ला अलैह के आस्ताने पर पहुंचकर चादर पोशी कर, नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाबा झण्डे शाह की दरगाह पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।जुलूस भारी संख्या मेंअकीदत मंदों ने शामिल होकर बाबा झण्डे शाह के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे मार्ग में लोगों ने अदब और अकीदत के साथ जुलूस का स्वागत किया, तथा अमन,भाई चारे और खुशहाली की दुआएं मांगीं। आयोजन की व्यवस्था एवं देख रेख फरीदुद्दीन तथा उनके सहयोगियों के द्वारा की गई। आयोजकों ने बता या, कि वर्षों से चलीआ रही इस परम्परागत को अकीदतमंदों ने पूरे विश्वास, श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाते हुए चले आ रहे हैं। उर्स के अवसर पर शुक्रवार को दरगाह परिसर में तकरीर एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने