एएआर/डीपीआर को सैद्धांतिक सहमति मिलने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सीएम योगी से की भेंट
पश्चिमी यूपी की जीवनरेखा बनेगा यह कॉरिडोर, विकास को मिलेगी रफ्तार-कपिल देव अग्रवाल
लखनऊ: 23 जून, 2026
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार त्त्ज्ै (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर के लिए एएआर/डीपीआर तैयार कराने को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार जताया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आधुनिक एवं विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार त्त्ज्ै कॉरिडोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति देने वाला दूरगामी कदम सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने से मुज़फ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के बीच आवागमन न केवल तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगा, बल्कि यह पूरा क्षेत्र आर्थिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थल तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में घरेलू और विदेशी निवेश को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि त्त्ज्ै जैसी अत्याधुनिक सेमी हाईस्पीड परिवहन परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा देने के साथ आम नागरिकों के जीवन को सुगम बना रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और आधुनिक परिवहन नेटवर्क के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
उन्होंने बताया कि मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार त्त्ज्ै कॉरिडोर दशकों से क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण मांग रही है। इस परियोजना के लिए सैद्धांतिक सहमति मिलना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। यह कॉरिडोर न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता और संवेदनशील नेतृत्व के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know