बलरामपुर /नगर पालिका के नामित सभासद जयंत सिँह धरमु के साथ विगत शाम अम्बेडकर चौराहे पर स्थनीय लफंगो द्वारा मारपीट करके बेज्जत करने के प्रकारण मे पुलिस अबतक बेरंग रही है इससे नाराज होकर सभासद नगर कोतवाली पंहुच गए और जमीन पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ शुरू कर दिया ।
स्थानीय नगर पालिका सभासद और भाजपा के कार्यकर्ता नमित सभासद जयंत सिँह धर्मू के साथ हुए मारपीट के प्रकरण मे एकजुट होकर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चूँकि पुलिस द्वारा तय समय सीमा तक अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज दिखाई पड़े।
इससे नराज सभसद एक बार फिर नगर कोतवाली मे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर दोपहर मे ही एकत्र गए और कोतवाली मे जमीन पर बैठ कर शंतिपूर्ण ढंग से घंटो बैठे रहे।
इस दौरान गौरव मिश्रा, संजय शुक्ला, विनय मिश्रा, विनोद गिरी,संदीप मिश्रा, सहित दर्जनों सभसद और भाजपा के कार्यकर्ता राम धुन गाते दिखाई पड़े।
मैके की नजाकत देखते हुए एडिशनल एसपी विशाल पाण्डेय सीओ सिटी सहित भारी मात्रा मे पुलिस दल एकत्र हो गए।
काफी देर बाद एडिशनल के फोन पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरू सिँह से वार्ता के बाद सभी सभसद और भाजपा नेता नगर कोतवाली से चले गए।
प्रकारण मे भाजपाई किसी भी बयानबाजी से बचते दिखाई दिए। वही नगर पालिका अध्यक्ष के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई की पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए 48घंटे की मोहलत मांगी है। तय समय सीमा मे अपराधी हिरासत मे होंगे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know