बलरामपुर - जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर में गुरुवार को रेडक्रॉस सोसायटी शाखा बलरामपुर की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन ने की।
बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं मानवीय सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ पीसीपीएनडीटी (पूर्व गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक) अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम तथा लिंगानुपात में सुधार के लिए पीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिनियम के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की भावी कार्ययोजनाओं, सदस्यता विस्तार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण संबंधी कार्यक्रमों तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं सहायता कार्यों को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने