जनपद बलरामपुर- आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे योग सप्ताह (15 जून से 21 जून, 2026) के अंतर्गत आज दिनांक 18 जून, 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन *“योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ “योग अपनाएं, स्वस्थ रहें, सशक्त रहें तथा समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाएं”* के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, बलरामपुर के सहयोग से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर योगाचार्य डाo अमरजीत ने अपने संबोधन में पुलिस कर्मियों की तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के संदर्भ में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संयम, धैर्य एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
शासन द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर योगाचार्य ने सामान्य योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. वीर पाल सिंह तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) दुर्गेश कुमार चौधरी के निर्देशन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान योग सहायक अभिषेक मणि त्रिपाठी द्वारा सूक्ष्म योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव रिo पुलिस लाइन बलरामपुर व समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know