बलरामपुर- आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ताजियादारों, स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह द्वारा ग्राम बसंतपुर एवं परसपुर आदि में ताजियादारों के साथ जुलूस मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ताजियादारों एवं आयोजकों से संवाद कर शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा जुलूस को निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार निकालने के निर्देश दिए।
साथ ही उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए आमजन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know