बलरामपुर - आज दिनांक 25.06.2026 को जिलाधिकारी डॉo विपिन जैन व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थाना कोo नगर अन्तर्गत भारी पुलिस बल के साथ कस्बा के प्रमुख संवेदनशील स्थानों में त्योहार मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु किया गया भौतिक निरीक्षण व फ्लैग मार्च। फ्लैग मार्च का रूट शहर का मुख्य चौराहा वीर विनय चौराहा, मजीद मोड़, गर्ल्स इंटर कालेज चौराहा, बलुआ पुलिस चौकी से होते हुए नहर बालागंज स्थित कर्बला तक रहा।
फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से निरंतर संवाद कर लोगों से अपील की गई कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारा बनाए  रखते हुुए त्योहार को शांति एवम् हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहार पर क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना एवं उन पर कार्यवाही करना तथा जनता में विश्वास बनाए रखना रहा। साथ ही यह संदेश दिया गया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति में सजग एवं तत्पर है।
कस्बा के सभ्रांत नागरिकों एवं नवयुवकों से अपील की गई कि किसी भी तरह की भ्रामक खबर शेयर न करें जिससे किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचे । बलरामपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी की जा रही है किसी भी प्रकार की कोई समस्या या असुविधा होने पर तत्काल डायल-112 या सम्बन्धित थाना / चौकी पर सूचना देने का कष्ट करें।
*ड्रोन कैमरों से निगरानी*: भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों , संकरी गलियों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है।   *स्थानीय अभिसूचना इकाई* द्वारा सक्रिय अराजक तत्वों, अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों, अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभिसूचना इकाई की टीमों द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर संवेदनशील स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए गोपनीय सूचनाएं संकलित की जा रही है। 
*बलरामपुर पुलिस त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु कटिबद्ध है।*
*फ्लैग मार्च  के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनरायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री, प्रभारी निरीoथाना कोo नगर  सन्तोष मिश्रा , प्रभारी निरी थाना को0 देहात गिरिजेश तिवारी व महिला थाना प्रभारी श्रीमती पूनम यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।*

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                   रिपोर्टर वी. संघर्ष
                       बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने